Walktrend.in
Back

eTextbook

11-पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी: सुमिरिनी के मनके

Hindi · Class 12

यह कार्यक्रम हिन्दी भाषा के लेखक पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी की सुप्रसिद्ध रचना सुमिरिनी के मनके पर आधारित है। सुमिरिनी के मनके नाम से तीन लघु निबंध–बालक बच गया, घड़ी के पुर्ज़े और ढेले चुन लो पाठ्‌यपुस्तक में दिए गए हैं। बालक बच गया निबंध का मूल प्रतिपाद्य है शिक्षा ग्रहण की सही उम्र। घड़ी के पुर्ज़े में लेखक ने धर्म के रहस्यों को जानने पर धर्म उपदेशकों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को घड़ी के दृष्टांत द्वारा बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया है। ढेले चुन लो में लोक विश्वासों में निहित अंधविश्वासी मान्यताओं पर चोट की गई है। तीनों निबंध समाज की मूल समस्याओं पर विचार करने वाले हैं।